Skip to main content

मुंह में छाले का उपचार। मुंह के छाले की अंग्रेजी दवा का नाम

muh-ke-chale-ki-angreji-dawa
Image source- wikimedia commons

📒 TABLE OF CONTENTS

मुंह के छाले क्यों होते हैं?

मुंह के छाले एक बहुत ही आम समस्या है, जो कई लोगों को उनके जीवन में कभी न कभी प्रभावित करती हैं, मुंह के छाले आपके होंठ, गाल, मसूड़े, और जीभ कहीं पर भी हो सकते हैं। यह छाले एक या एक से अधिक हो सकते हैं ये 5 मिमी से बड़े नहीं होते हैं देखने पर यह बीच में से सफेद या पीले रंग के होते हैं और इनके चारों तरफ लाल बॉर्डर बना रहता है, यह खाना खाते और बोलते समय काफी परेशान करते हैं। 

ज़्यादातर जीभ के छाले या मुंह के छाले किसी चोट या खाना खाते समय दांत से गाल या जीभ कटने के कारण होते हैं, वैसे तो यह छाले एक से दो सप्ताह में अपने आप ठीक हो जाते हैं, यदि यह तीन सप्ताह से ज़्यादा देर तक ठीक नहीं होते तो यह किसी अन्य गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।

मुंह के छालों को इंग्लिश में कई अलग-अलग नाम से जाना जाता है जैसे कि- Mouth ulcer, Canker sores और Aphthous ulcer. 

(इसे भी पढ़ें- MCH ब्लड टेस्ट क्या होता है)

मुंह में छालों के लक्षण क्या होते हैं?

• मुंह के छाले आपकी गाल, जीभ, या होंठ के अंदर बाले भाग में होते हैं, इनका सबसे आम लक्षण हैं घाव में जलन और चुभन जैसा दर्द होना। यह छाले दिखने में गोल अंदर से सफ़ेद या पीले रंग के होते हैं और इनका गोल घेरा लाल रंग का होता है।

• इन छालों में आपको हल्का-हल्का चुभन वाला दर्द मेहसूस होता रहता है।

• मुंह में छाले होने के कारण अक्सर आपको बोलने में, खाने में और निगलने में कठिनाई होती है।

• नमकीन, मसालेदार या खट्टे खाद्य पदार्थों से मुंह के छालों में जलन मेहसूस होती है।

• मुंह के अन्दर घाव के आसपास कि त्वचा में सूजन और अकड़न के कारण आपको दाँत ब्रश करने में समस्या होती है।

• मुंह में छाले होने की वजह से आपके लिंफ नोड्स में भी सूजन आ सकती है।

• इसके अलावा यदि आपको मुंह के छालों की वजह से भुखार आए या छालों का आकार ज़्यादा बड़ने लगे और आगे फैलने लगे तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए क्योंकि यह कोई सीरियस इन्फेक्शन या कोई और बिमारी का संकेत हो सकता है।

(और पढ़ें- क्यों होता है हर्निया रोग)

मुंह में छाले होने के कारण क्या है?

मुंह के छाले कई कारणों से हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैं:

• टूथब्रश से चोट लगना :- हम जब ब्रश करते हैं तो कई बार गलती से ब्रश फिसल कर गाल के अंदरूनी हिस्से को चोट पहुंचा देता है और मुंह में एक छोटा सा घाव हो जाता है।

• नुकीले और टूटे हुए दांतों की लगातार रगड़ की वजह से भी मुंह के छाले हो सकते हैं।

• कभी - कभी खाना खाते समय हमारे दांतों से गाल की अंदरूनी त्वचा या जीभ कटने के कारण मुंह या जीभ के छाले हो जाते हैं।

• गर्म खाने से मुंह जलने की वजह से मुंह के छाले हो सकते हैं।

• यदि आप स्ट्रोंग माउथ वॉश का ज़्यादा इस्तेमाल करते हैं तो आपको यह समस्या हो सकती है।

• हर्पीज सिम्प्लेक्स जैसे वायरल संक्रमण के कारण छाले हो सकते हैं।

• विटामिन या आयरन की कमी के कारण मुंह या जीभ में छाले हो सकते हैं।

• इनके अलावा क्रोहन डिजीज या सीलिएक डिजीज जैसी पेट की बीमारियों के कारण भी हो सकते हैं।

(इसे भी पढ़ें- मर्दाना कमज़ोरी के लक्षण, कारण और उपचार)

मुंह के छालों से बचाव कैसे करें?

इनसे बचाव करने के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:-

• ज़्यादा गर्म और मसालेदार भोजन से परहेज करें।

• सिगरेट, गुटका और तंबाकू का सेवन ना करें।

• रोज अपने मुंह और दातों की सफाई करें।

• हमेशा सॉफ्ट टूथब्रश का इस्तेमाल करें और हर दो महीनों में अपना टूथब्रश बदलें।

सोडियम लॉरिल सल्फ़ेट युक्त माउथवॉश या टूथपेस्ट का इस्तेमाल ना करें।

मुंह के छाले का ईलाज

मुंह के छाले आमतौर पर कुछ ही दिनों में बिना किसी ईलाज के ही ठीक हो जाते हैं, अगर यह छाले ज़्यादा परेशानी पैदा करते हैं या दो सप्ताह से अधिक देर तक रहते हैं तो आपको इलाज की जरूरत पड़ सकती है। इसके इलाज में दर्द निवारक दवाएं, मल्टीविटामिन और एंटीमाइक्रोबियल माउथवॉश का उपयोग किया जाता है।

मुंह में छाले के लिए दवा

• Lidocaine या Benzocaine :- इन दवाइयों का उपयोग सीधे मुंह के छालों पर लगाकर दर्द को कम करने के लिए किया जाता है।

• Betadine gargle 2% :- यह जर्म्स को मारने वाला माउथवॉश है, इसे पानी में मिलाकर कुल्ला किया जाता है।

• Multivitamin & Vitamin B12 :- एक अध्ययन के अनुसार Vitamin B12 मुंह के छालों को ठीक करने में उपयोगी साबित हुआ है।

• NSAIDs :- दर्द और सूजन को कम करने के लिए नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स (NSAIDs) का इस्तेमाल किया जाता है।

मुंह के छालों की आयुर्वेदिक दवा

• Himalaya HiOra SG Gel, 10gm
• Himalaya Hiora Mouth Wash
• Patanjali Khadiradi vati

चेतावनी:- ध्यान रखें इन दवाईयों के दुषपरिणाम घातक हो सकते हैं, इनका इस्तेमाल अपने डॉक्टर की सलाह के बिना ना करें।

(और पढ़ें) :-📝🆕