Skip to main content

RDW Blood Test in hindi। RDW ब्लड टेस्ट नॉर्मल रेंज

RDW Blood Test in hindi| RDW ब्लड टेस्ट क्या होता है?

RDW ब्लड टेस्ट एक सामान्य जांच है, जिससे आपके रेड ब्लड सेल (RBC) के वॉल्यूम और साइज में होने वाले बदलाव को मापा जाता है। ज़्यादतर RDW ब्लड टेस्ट का इस्तेमाल एनीमिया (Anemia) की जांच करने के लिए किया जाता है।

RDW Blood Test in hindi। RDW ब्लड टेस्ट नॉर्मल रेंज
RDW ब्लड टेस्ट

RDW का पूरा नाम क्या होता है। RDW Blood Test Full form

RDW ब्लड टेस्ट का पूरा नाम Red Blood Cell Distribution Width होता है, और इस जांच को सीबीसी टेस्ट के साथ ही किया जाता है। क्योंकि RDW ब्लड टेस्ट CBC टेस्ट का ही एक हिस्सा है।

रेड ब्लड सेल (RBC) क्या होता है?

RBC आपके bone marrow में बनने वाले ब्लड सेल्स हैं, जिनको हम मेडिकल भाषा में erythrocytes भी कहते हैं, और RBC आपके फेफड़ों से आपके शरीर की हर एक कोशिका तक ऑक्सीजन को पहुंचाने का काम करते हैं, और साथ ही आपके पूरे शरीर में से कार्बन डाई ऑक्साइड को भी आपके फेफड़ों तक पहुंचाते हैं ताकि आपके फेफड़े कार्बन डाइऑक्साइड को बाहर निकाल सकें। इसके अलावा रेड ब्लड सेल आपके शरीर की हर एक कोशिका तक पोषक तत्वों (Nutrition) को भी पहुंचाते हैं।

RDW ब्लड टेस्ट क्यों किया जाता है?

RDW ब्लड टेस्ट मुख्य रूप से एनीमिया (Anemia) की जांच करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा और भी कई बीमारियों अनुमान लगाया जा सकता है।

एनीमिया (Anemia) क्या होता है?

एनीमिया एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें आपके शरीर में स्वस्थ रेड ब्लड सेल की कमी होने लग जाती है, जिसके चलते आपका ब्लड प्राप्त मात्रा में ऑक्सीजन आपके शरीर की कोशिकाओं तक नहीं पहुंचा पाता। 

एनीमिया का सबसे कॉमन कारण है शरीर में आयरन की कमी का होना, यदि आप अपनी डाइट में आयरन कम लेते हैं, तो आपके शरीर में आयरन की कमी होने लगती है, जोकि आगे चलकर एनीमिया का रूप धारण कर सकती है, इसे हम iron deficiency anemia कहते हैं।

एनीमिया में आपको कमज़ोरी, थकान, चक्कर, ठंड, सांस लेने में दिक्कत और चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं।

इसके अलावा एनीमिया और भी कई प्रकार का होता है, और इसके कारण भी कई अलग-अलग हो सकते हैं। लेकिन इसके बारे में हम फिर कभी अपने दूसरे ब्लॉग पोस्ट में विस्तार में बात करेंगे।

अभी फिलहाल हम यह जानते हैं कि RDW ब्लड टेस्ट से और क्या-क्या पता लगाया जा सकता है।

RDW ब्लड टेस्ट कैसे किया जाता है?

जैसा कि हमनें आपको पहले बताया कि RDW ब्लड टेस्ट CBC टेस्ट के साथ ही किया जाता है, और इस जांच को करने के लिए एक सामान्य सा तरीका होता है, जिसमें आपका लैब टेक्नीशियन आपकी बाजू की नस (vein) से एक नीडल के जरिए आपके ब्लड सैंपल को लेता है, और उस ब्लड सैंपल की जांच करता है।

RDW ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट को कैसे पढ़ें, और RDW ब्लड टेस्ट की नार्मल रेंज कितनी होती है?

RDW ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट को पढ़ने का तरीका:- चलिए अब यह जानते हैं कि RDW ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट को घर पर कैसे पढ़े, आमतौर पर RDW ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट को परसेंटेज (Percentage%) मैं दर्शाया जाता है, और RDW ब्लड टेस्ट नार्मल रेंज 11.5% से 14.5% तक होती है।किसी - किसी लैब में यह नॉर्मल रेंज थोडी ऊपर नीचे हो सकती है।

RDW ब्लड टेस्ट बढ़ने के कारण। RDW Blood Test high in hindi

यदि आपके RDW ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट 11.5% से 14.5% से अधिक है, तो यह एनीमिया का संकेत हो सकता है।

इसके अलावा High RDW ब्लड टेस्ट कई और बीमारियों का भी संकेत हो सकता है जैसे कि:-

• क्रोनिक लीवर डिजीज
• हार्ट डिजीज
• डायबिटीज़
• किडनी डिजीज
• थैलेसीमिया 

RDW ब्लड टेस्ट कम होने के कारण। RDW Blood Test low in hindi

यदि आपके RDW ब्लड टेस्ट का लेवल कम है, तो इसका मतलब है कि आपके रेड ब्लड सेल का साइज एक समान है और यह कोई चिंता जनक बात नहीं है।

Note:- ध्यान रखें ये लेख केवल आपकी सेहत संबंधित जानकारी को बढाने और आपको आपके हैल्थ के प्रति जागरुक करने के लिए हैं। किसी भी प्रकार की जांच और इलाज से पहले आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें। धन्यवाद्

Written by:-
Dr. Manpreet Singh Rai, PT
Consultant Physiotherapist 🩺
Blogger | Educator | Online Consultant
Co-founder and author of Hindicure.in
Former Lecturer at Divya Paramedical College 
Contact us :-
🌐 Instagram Profile :- @Dr.MS_RAI
📧 Email id :- hindicure@gmail.com